Latest news
जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह... पिता ने शक के कारण बेटी की हत्या की , घर के पीछे ही दफनाया जालंधर में AAP पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने थामा BJP का दामन पंजाब पुलिस में 20 अधिकारियों के तबादले, पढ़े लिस्ट रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी ਡਿਜੀਟਲ ਮੀਡੀਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत चंडीगढ़ में मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती जिम में वर्कआउट के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ. शाहीन रहमान का निधन नेपाल में आई भीषण बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, लोगों ने इसे तोड़कर लूटे 92 लाख रुपये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंची

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंची

जालंधर : आज सुबह बस्ती बावा खेल इलाके में स्थित गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। मिली जानकारी अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर कैमिकल और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से भड़क गई, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आग के कारण फैक्ट्री के शैड का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। घटना के दौरान एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में स्थित है।

आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने प्रशासन से रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कमर्शियल LPG सिलेंडर होने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि इलाके में पहले भी फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।


Leave a Reply