Latest news
विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

India Living News

Hot News
You are currently viewing चीन के साइबर जासूसों के निशाने पर भारत, टेलिकॉम समेत कई सेक्टरों को टारगेट कर रहा ड्रैगन
china-preparing-for-cyber-attack-against-india-targeting-many-sectors-including-telecom-and-other-sector

चीन के साइबर जासूसों के निशाने पर भारत, टेलिकॉम समेत कई सेक्टरों को टारगेट कर रहा ड्रैगन

नई दिल्‍ली : भारत के खिलाफ लगातार साजिश रचने वाला चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फ‍िर उसकी एक गंदी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। चीन की सेना ने भारतीय दूरसंचार कंपनियों, सरकारी एजेंसियों और कई रक्षा कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स को निशाना बनाया है। एक साइबर थ्रेट्स इंटेलिजेंस कंपनी ने गुरुवार को यह साजनकारी साझा की है। अमेरिका के एक रिपोर्ट में चीन के जासूसी ऑपरेशन्स के सबूत हैं। इसमें आगे कहा गया है कि चीन का यह अभियान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक विशिष्ट इकाई से जुड़ा था।

दो दूरसंचार संगठनों और तीन रक्षा कॉन्टैक्टर्स निशाने पर

यूएस के मुख्यालय के तहत आने वाले रिकॉर्डेड फ्यूचर की ओर से ये निष्कर्ष प्रकाशित की गई थी, जिसने इस साल की शुरुआत में बिजली और बंदरगाह क्षेत्रों में भारत के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को टारगेट करने वाले निरंतर चीनी साइबर संचालन के साक्ष्य की सूचना दी थी।

मार्च में उजागर हुई इस यूनिट को रेडइको कहा गया, जबकि नए समूह की पहचान रेडफॉक्सट्रोट के रूप में की गई है। रिकॉर्डेड फ्यूचर के इंसिक्ट ग्रुप ने संदिग्ध चीनी सरकार द्वारा प्रायोजित समूह के रूप में पहचान की गई है। इसे रेडफॉक्सट्रोट (RedFoxtrot) के रूप में चिन्हित किया जा रहा है।

रेडफॉक्सट्रोट ने 2020 और 2021 के दौरान कई भारतीय संगठनों को अपना निशाना बनाया था। रिकॉर्डेड फ्यूचर के इंसिक्ट ग्रुप का दावा हे कि भारत के भीतर विशेष रूप से हमने पिछले छह महीनों में दो दूरसंचार संगठनों, तीन रक्षा कॉन्टैक्टर्स और कई अतिरिक्त सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के संगठनों को सफलतापूर्वक टारगेट करने वाले समूह की पहचान की है।

भारत चीन के बढ़ते तनाव के बीच ड्रैगन ने बनाई थी रणनीति

इंसिक्ट के एक प्रतिनिधि ने बताया कि ड्रैगन की ओर से खास तौर पर यह गतिविधि भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के समय हुई थी। एक अलग ब्लॉग पोस्ट में रिकॉर्डेड फ्यूचर ने कहा कि ये निष्कर्ष नेटवर्क ट्रैफ‍िक के विश्लेषण, हमलावरों द्वारा उपयोग किए गए मैलवेयर के फूटप्रिंट, डोमेन पंजीकरण रिकॉर्ड और संभावित लक्ष्यों से डेटा ट्रांसमिसिंग करने पर आधारित थे। बताया जा रहा है इन चीनी हमलों में एनटीपीसी के प्लांट्स भी शामिल थे।

 

 

source link


Leave a Reply