Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

पंजाब : फिरोजपुर जिले के गांव जवाहर सिंह वाला में अवैध संबंधों के शक के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार पति ने अपनी पत्नी के दोनों हाथ और होंठ काटने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक मनप्रीत सिंह के बड़े भाई जगसीर सिंह निवासी गांव जवाहर सिंह वाला ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले मनप्रीत की सिमरनजीत कौर निवासी फिरोजशाह से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। उसने बताया कि उनकी मां गुरविंदर कौर गांव के प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील बनाती थीं। उनकी मृत्यु के बाद यह जिम्मेदारी सिमरनजीत कौर ने संभाल ली। करीब छह माह पहले सिमरनजीत कौर के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शुभप्रीत सिंह निवासी गांव कानियां वाली (जिला मुक्तसर) के साथ अवैध संबंध बन गए।

इस संबंध में परिवार और गांव की पंचायत ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नहीं बदली।
जगसीर सिंह के मुताबिक 25 जुलाई की रात मनप्रीत अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया। देर रात उसने फोन कर बताया कि उसने सिमरनजीत कौर के दोनों हाथ और होंठ काटकर भाईका वाडा नहर के पास छोड़ दिया है।

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद मनप्रीत ने गांव के सरकारी स्कूल परिसर में बनी पानी की टंकी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसएचओ हरिंदर सिंह ने कहा कि थाना तलवंडी भाई पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल शुभप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply