Latest news
जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो... जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जालंधर : जालंधर कैंट के साथ 75 रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

पंजाब : पंजाब के अमृतसर में आज सुबह एक संदिग्ध थार गाड़ी के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि काले रंग की यह गाड़ी नारायणगढ़ इलाके में सड़क किनारे खड़ी थी। स्थानीय लोगों को जब काफी देर तक वाहन एक ही जगह खड़ा दिखाई दिया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सीट बेल्ट लगी हालत में मिला व्यक्ति

पुलिस के मुताबिक, थार के शीशे बंद थे और अंदर ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। गाड़ी अनलॉक थी। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की और जरूरी सबूत जुटाए।

पुलिस ने गाड़ी से एक मोबाइल फोन और शराब की एक खुली बोतल भी बरामद की है। मोबाइल बंद अवस्था में मिला, जबकि शराब की बोतल की सील टूटी हुई थी। दोनों चीजों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

पुलिस जांच में गाड़ी के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई। मृतक की पहचान अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के गांव झंजोटी निवासी 35 वर्षीय प्रभबीर सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम भूपिंदर सिंह बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार, परिवार ने फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई की मांग नहीं की है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने की बात कही है।


Leave a Reply