Latest news
फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो... जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जालंधर : जालंधर कैंट के साथ 75 रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन PM मोदी के आगमन को लेकर हाई अलर्ट पर जालंधर, DGP ने कैंट स्टेशन पर लिया सुरक्षा का जायजा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

जालंधर : जालंधर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहनी गई हरे रंग की पगड़ी खूब चर्चा में है। बता दें कि ये पगड़ी जालंधर के सनप्रीत सिंह ने बांधी थी। बता दे वह इससे पहले भी 2 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी बांध चुके हैं। सनप्रीत ने बताया कि उन्होंने सिर्फ दो मिनट में प्रधानमंत्री के सिर पर पगड़ी सजा दी। उन्होंने बताया इस पगड़ी का कपड़ा 6 मीटर था और पांच लड़ वाली इस पगड़ी का स्टाइल सेमी-पटियाला था। पगड़ी बंधते ही प्रधानमंत्री को यह पसंद आ गई और वह खुश हो गए।

सनप्रीत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से बात करने के लिए उत्सुक थे लेकिन पगड़ी बांधते समय उनका पूरा ध्यान पगड़ी बांधने पर ही था, इसलिए वह उनसे ज्यादा बात नहीं कर पाए। पगड़ी बांधते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा कि इस बार पगड़ी पिछली बार से बेहतर सजानी है। सनप्रीत ने प्रधानमंत्री को पगड़ी बांधने के अनुभव को यादगार बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इतने करीब होना उनके लिए गर्व की बात है।


Leave a Reply