Latest news
11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश की संभावना : येलो अलर्ट जारी मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त अभिनेता राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में हुई 3 महीने की जेल ट्रेन के AC कोच को ही बना दिया ‘हनीमून सुइट’ जैसा ! वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने लिया एक्शन दादा-दादी के साथ सोया था मासूम: सांप के काटने से हुई मौत जालंधर कार्पोरेशन कमिश्नर समेत 8 IAS अधिकारियों के तबादले जालंधर में दो स्कूल बसों के बीच भीषण टक्कर : सड़क किनारे पलटी बस जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि

India Living News

Hot News
You are currently viewing 11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश की संभावना : येलो अलर्ट जारी

11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश की संभावना : येलो अलर्ट जारी

पंजाब : पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण दिन के समय तेज धूप और चिपचिपी उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

हालांकि, मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है, तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लंबे समय से जारी गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जालंधर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण आने वाले दिनों में मानसून के फिर से सक्रिय होने के संकेत हैं। इसी के चलते 11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Leave a Reply