Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

France Plane Crash : फ्रांस के उत्तर-पूर्वी शहर टॉम्बलेन में रविवार को एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है , जिसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सऊदी अरब में भी एक हेलिकॉप्टर हादसे की खबर है। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई है।

टॉम्बलेन हादसे की बात करें तो अधिकारियों के अनुसार,विमान के पायलट सहित 10 यात्रियों की जान चली गई। मृतकों में पांच छात्र और पांच प्रशिक्षक शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह विमान एक पैराशूट प्रशिक्षण स्कूल का था। यह हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नैंसी-एसी हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय समाचार पत्र एल’एस्ट रिपब्लिकैं के अनुसार, विमान में स्काइडाइवर्स का एक दल सवार था। उत्तर-पूर्वी फ्रांस के टॉम्बलेन शहर में नैंसी के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर कई टुकड़ों में बिखर गया।

इससे पहले सऊदी अरब में भी एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। रास तनूरा इलाके में सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। ये हेलिकॉप्टर सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी का था।


Leave a Reply