Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

नेशनल न्यूज़ : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ठगों ने व्हाट्सएप पर उनकी प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर उनके स्टाफ सदस्य को धोखा दिया और 7.8 करोड़ रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

शिकायत के मुताबिक, स्टाफ सदस्य को एक व्हाट्सएप नंबर से संदेश मिला, जिस पर नरेश गुजराल की प्रोफाइल फोटो लगी हुई थी। ठग ने खुद को नरेश गुजराल बताकर बातचीत की और एक बैंक खाता भेजते हुए तत्काल आरटीजीएस के जरिए रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। संदेश को असली समझकर कर्मचारी ने 7.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।

बाद में पता चला कि वह नंबर नरेश गुजराल का नहीं था, बल्कि साइबर अपराधियों ने उनकी फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी पहचान बनाई थी। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये फ्रीज करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, इस तरह की धोखाधड़ी को “बॉस स्कैम” कहा जाता है, जिसमें ठग किसी कंपनी या संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी की पहचान बनाकर कर्मचारियों को पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश देते हैं।


Leave a Reply