पठानकोट : पंजाब के पठानकोट में भोआ क्षेत्र में एक करियाना की दुकान में अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र की मौत हो गई है।चश्मदीद ने बताया कि दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। जैसे ही वे दुकान मालिक और उसके बेटे के साथ आग बुझाने की कोशिश करने लगे तो सभी आग की चपेट में आ गए। पिता-पुत्र की माैत हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान की छत पर बनी मोंटी का गेट नहीं खुलने से आग भड़क उठी। मृतकों की पहचान दुकान मालिक शाम शर्मा और उसका बेटा दीक्षु के रूप में हुई है।
पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:May 21, 2026
- Post category:Punjab
- Post comments:0 Comments










