Latest news
24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन?

24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन?

ट्रेंडिंग न्यूज़ : अब 24 घंटे फ्री बिजली पाना आसान बन सकता है. एक ऐसी तकनीक है जो कम हवा में भी बिजली बनाती है और लंबे समय तक बिजली बिल बचाने में मदद करती है. जानिए कैसे काम करता है ये अनोखा सिस्टम.देश में बढ़ते बिजली बिल के बीच अब विंड टरबाइन लोगों के लिए बड़ा ऑप्शन बनकर सामने आ रहा है. ये तकनीक हवा की मदद से बिजली बनाती है और दिन-रात बिजली सप्लाई देने में मदद कर सकती है.

क्या होता है विंड टरबाइन?
विंड टरबाइन एक ऐसा डिवाइस है जो हवा की ताकत को बिजली में बदलता है. इसके ब्लेड हवा से घूमते हैं और जनरेटर बिजली तैयार करता है. ये पूरी तरह क्लीन एनर्जी सिस्टम माना जाता है. आजकल छोटे विंड टरबाइन घरों की छतों पर भी लगाए जा रहे हैं. ऊंचाई पर हवा का बहाव बेहतर होने की वजह से ये ज्यादा अच्छी तरह काम करते हैं और लगातार बिजली बनाने में मदद करते हैं.

नई तकनीक वाले विंड टरबाइन हल्की हवा में भी बिजली बना सकते हैं. इनके ब्लेड खास डिजाइन के होते हैं, जिससे कम स्पीड वाली हवा भी आसानी से कैच हो जाती है. कई आधुनिक विंड टरबाइन में एडजस्टेबल ब्लेड्स दिए जाते हैं. हवा की दिशा और स्पीड के हिसाब से ब्लेड्स अपना एंगल बदल लेते हैं, जिससे बिजली प्रोडक्शन लगातार बना रहता है.

बिजली स्टोर करने की सुविधा
अगर बिजली की खपत कम हो रही हो तो एक्सट्रा बिजली बैटरी में स्टोर की जा सकती है. बाद में जरूरत पड़ने पर उसी बिजली का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पावर बैकअप भी मिलता है. एक बार इंस्टॉल करने के बाद विंड टरबाइन कई साल तक काम कर सकता है. अच्छी क्वालिटी वाले सिस्टम लगभग 20 साल तक चलने की क्षमता रखते हैं.

विंड टरबाइन से बिजली बनाने में कोयला, डीजल या पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती. इससे प्रदूषण कम होता है और कार्बन एमिशन भी घटता है. यही वजह है कि इसे ग्रीन एनर्जी का बड़ा सोर्स माना जाता है.


Leave a Reply