पंजाब : पंजाब वासियों के लिए लुधियाना से दिल्ली का सफर बेहद आसान होने वाला है। बता दें कि 15 मई से हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इस फ्लाइट का संचालन रोज होगा जिस कारण यात्रियों को खूब फायदा होगा।
बता दें कि हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट की एयर इंडिया द्वारा काफी समय पहले ही बुकिंग शुरू कर दी गई थी फिलहाल इसे यात्रियों का ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इस रूट पर पहली फ्लाइट जो कि दिल्ली से लुधियाना आएगी उसकी सिर्फ 50 के करीब सीटें ही बुक हुई हैं। वहीं लुधियाना से दिल्ली जाने वाली पहली फ्लाइट की करीब 34 सीटें बुक हुई है। इसे लेकर एयर इंडिया का कहना है फिलहाल बुकिंग कम है आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। इस फ्लाइट के संचालन से लोगों को खूब फायदा होगा उनसे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।











