Latest news
पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना

India Living News

Hot News
You are currently viewing पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ात

पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ात

जालंधर : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में पत्रकारों ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया जी के साथ विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर डीएमए के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, पैटर्न प्रदीप वर्मा , सीनियर उप प्रधान सुमेश शर्मा, उप प्रधान कपिल ग्रोवर पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, सेक्रेट्री अंकित भास्कर, सचिव मोहित सेखड़ी, जालंधर कैंट इंचार्ज हरचरण सिंह चावला व कैशियर वरुण गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया जी का स्वागत किया।

वरजीत वालिया ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को हम भरोसा दिलाते है कि पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा और पत्रकारों की कोई भी समस्या हो उन्हें मेरे ध्यान में लाया जाएं । जालंधर जिले के हरेक पत्रकार को पूरा सम्मान देने का प्रयास करेंगे। इस मौके अमन बग्गा अजीत सिंह बुलंद जसविंदर सिंह आजाद प्रदीप वर्मा ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन प्रशासन के साथ लंबे समय से मिलकर कार्य कर रही है । कोरोना के समय में भी डीएमए के पत्रकारों ने जिला प्रशासन , पुलिस व समाज को पूर्ण सहयोग दिया है। वही हाल ही ने पंजाब में आई बाढ़ में डीएमए की तरफ से राहत सेवा अभियान चलाकर लोगों में खाने पीने का सामान कंबल दवाइयां आदि वितरण की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी DMA अपनी सकारात्मक खबरों के द्वारा और समाज सेवा के द्वारा प्रशासन को सहयोग देने का प्रयास करती रहेगी।


Leave a Reply