Latest news
जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल

पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल

पंजाब : पंजाब के लुधियाना और अमृतसर में शुक्रवार 24 अप्रैल को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, यानी कुल 15 मिनट तक कुछ इलाकों में बिजली बंद रहेगी।अमृतसर में यह ड्रिल रणजीत एवेन्यू स्थित पायटेक्स ग्राउंड के आसपास होगी, जबकि लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) और अगर नगर PSPCL डिवीजन के तहत आने वाले इलाकों में इसे किया जाएगा।

7:55 बजे सायरन बजेगा, अनाउंसमेंट के जरिए जानकारी दी जाएगी
ड्रिल शुरू होने से पहले, शाम करीब 7:55 बजे सायरन बजाया जाएगा और धार्मिक स्थलों से लोगों को अनाउंसमेंट के जरिए जानकारी दी जाएगी। सायरन बजते ही बिजली विभाग (PSPCL) संबंधित इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर देगा। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे सभी लाइटें बंद रखें और पूरी तरह ब्लैकआउट का पालन करें। यह अभ्यास किसी भी आपात स्थिति में तैयार रहने के लिए किया जा रहा है।

प्रशासन की लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से यह भी कहा है कि ड्रिल के दौरान जनरेटर, इन्वर्टर, टॉर्च, मोमबत्ती या माचिस का इस्तेमाल न करें, ताकि पूरा ब्लैकआउट सही तरीके से हो सके। यह एक सावधानी के तौर पर किया जाने वाला अभ्यास है, जिससे किसी भी अचानक आने वाली आपदा से निपटने की तैयारी मजबूत की जा सके। लोगों से सहयोग करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।


Leave a Reply