Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing 9वीं कक्षा की छात्रा ने जालंधर हाइट्स की छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

9वीं कक्षा की छात्रा ने जालंधर हाइट्स की छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

जालंधर : पंजाब के जालंधर में एजीआई फ्लैट्स (जालंधर हाइट्स) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कथित तौर पर 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

परिवार के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी को शाम के समय स्कूल में टेनिस खेलने के लिए छोड़ा था। कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी जालंधर हाइट्स के फ्लैटों से गिर गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी वहां कैसे पहुंची और उसे वहां कौन लेकर गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती और उन्हें शक है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रा एजीआई फ्लैट्स तक कैसे पहुंची।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


Leave a Reply