Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा 1 फरवरी को तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा 1 फरवरी को तय

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा 1 फरवरी को होगा। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे की तारीख को लेकर भारतीय जनता पार्टी में चल रहे भ्रम के बीच अब पार्टी की ओर से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई है। भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने साफ किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार एक फरवरी को ही जालंधर पहुंचेंगे और डेरा सचखंड बल्लां में मत्था टेकेंगे। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं।

सुशील शर्मा के बयान की पुष्टि करते हुए पंजाब भाजपा के महासचिव और पूर्व मेयर राकेश राठौर ने भी कहा कि प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा एक फरवरी को ही निर्धारित है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है और दो फरवरी को लेकर फैलाई जा रही सूचनाओं पर भरोसा न किया जाए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। 


Leave a Reply