Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing माँ की गोद से 20 दिन की बच्ची को छीनकर ले गया बंदर, भागते-भागते कुएं में गिरा दिया…

माँ की गोद से 20 दिन की बच्ची को छीनकर ले गया बंदर, भागते-भागते कुएं में गिरा दिया…

नेशनल न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बंदर ने मां की गोद से महज 20 दिन की नवजात बच्ची को छीन लिया और भागते हुए उसे पास के एक कुएं में गिरा दिया। गनीमत रही कि बच्ची ने डायपर पहन रखा था, जिसकी वजह से वह पानी में पूरी तरह नहीं डूबी और उसकी जान बच गई।

यह घटना नैला थाना क्षेत्र के सिवनी गांव की है। गांव के रहने वाले अरविंद राठौर की पत्नी घर पर अपनी नवजात बेटी को गोद में लेकर खाना खिला रही थीं। तभी अचानक एक बंदर आया और बच्ची को झपटकर ले गया।

मां की चीख सुनते ही घरवाले और गांव के लोग बंदर के पीछे दौड़ पड़े। करीब 10 से 15 मिनट तक बंदर बच्ची को लेकर इधर-उधर भागता रहा। कुछ देर बाद बच्ची नजर से ओझल हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बाद में खोजबीन के दौरान ग्रामीणों की नजर पास के एक कुएं पर पड़ी। वहां देखा गया कि बच्ची कुएं के पानी में ऊपर तैर रही थी। बताया गया कि बच्ची करीब 10 मिनट तक पानी में रही , डायपर की वजह से वह डूबी नहीं।

ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टी की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। उसी समय गांव में कथा सुनने आई नर्स राजेश्वरी राठौर भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने बिना देरी किए बच्ची को सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही देर में बच्ची की सांसें लौट आईं। इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

बच्ची के पिता अरविंद राठौर ने बताया कि वे मड़वा पावर प्लांट में काम करते हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। उन्होंने कहा कि गांव में बंदर अक्सर दिखाई देते हैं, लेकिन ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा, “अगर गांववालों और नर्स की समय पर मदद नहीं मिलती, तो कुछ भी हो सकता था। हम भगवान और सभी मददगार लोगों के आभारी हैं।”


Leave a Reply