Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कालेज की प्रधानगी को लेकर गोलियां चल गई , दो छात्र गंभीर घायल

जालंधर में कालेज की प्रधानगी को लेकर गोलियां चल गई , दो छात्र गंभीर घायल

जालंधर : जालंधर के किशनगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शहर के एक कालेज की प्रधानगी को लेकर गोलियां चल गई हैं। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत छात्र परिषद की प्रधान पद को लेकर हुई खींचतान से हुई।

घटना के दौरान, छात्र अपने गुस्से और रंजिश को लेकर पैट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए। अचानक ही दोनों गुटों के बीच गोलियां चलने लगीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग खड़े हुए और वहां भारी तनाव का माहौल बन गया। फायरिंग में कम से कम दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना को लेकर सीसीटीवी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि छात्र आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं और सरेआम फायरिंग करते नजर भी आ रहे हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस, आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पेट्रोल पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


Leave a Reply