Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

नेशनल न्यूज़ : छपरा से गोमतीनगर आने वाली छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन जीआरपी आरपीएफ मौके पर पहुंची। लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला छपरा से गोमतीनगर आने वाली गाड़ी संख्या 15114 का है। यह ट्रेन छपरा से शाम पौने छह बजे चलकर रविवार सुबह छह बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद स्लीपर कोच एस 1 में एक बॉक्स की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई। इसके बाद जीआरपी एवं आरपीएफ को बुलाया गया। चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया। इसमें एक युवती का धड़ था। जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के शव का सिर नहीं था। उसके हाथ पैर एक पॉलीथीन में पैक मिले। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन छपरा से गोमतीनगर पहुंचने तक 20 स्टेशनों से गुजरती है। यह ट्रेन करीब 12 घंटे में सफर पूरा करती है। ऐसे में रूट के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी जीआरपी चेक करेगी। बोगी में बॉक्स लेकर सवार होने वालों को सीसीटीवी से जांचेगी।


Leave a Reply