Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम :अनिश्चित काल तक हड़ताल का एलान

पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम :अनिश्चित काल तक हड़ताल का एलान

पंजाब : पंजाब में सरकारी बसों के पहिए पूरी तरह थम चुके हैं। पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान किया है। वहीँ बसों का संचालन न होने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।

पंजाब सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम की बसों के टेंडर निकालने के विरोध में शुक्रवार से प्रर्दशन कर रहे पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों का दूसरे दिन शनिवार को भी धरना जारी है। वहीं, हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने इस संबंध में सभी कच्चे मुलाजिमों को ई-मेल भेज दिया है।

शनिवार को भी पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज की बसों के पहिए थमे रहे। कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद कर दिए हैं। धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। कर्मचारियों ने पूरे पंजाब में अनिश्चित काल के लिए हड़ताल की घोषणा कर दी है। ऐसे में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। बठिंडा, जगरांव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर समेत तमाम शहरों में बसों का संचालन बिल्कुल बंद कर दिया गया है।

लंबित मांगों को लेकर पीआरटीसी बसों में कार्यरत कच्चे कर्मियों ने शनिवार को एक बार फिर जगरांव बस स्टैंड पर धरना दे दिया। दूसरी ओर पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते पूरे बस स्टैंड परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।


Leave a Reply