Latest news
24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रयागराज में अनोखी शादी : दुल्हन नाचते-गाते बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर

प्रयागराज में अनोखी शादी : दुल्हन नाचते-गाते बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर

Viral News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। बता दे सदियों की परंपरा को बदलते हुए दुल्हन ने खुद गाजे-बाजे और बारातियों के साथ अपने ससुराल की ओर बारात निकाली। यह नज़ारा देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कीडगंज की रहने वाली दुल्हन तनु 26 नवंबर की रात अपनी धूमधाम वाली बारात लेकर मुट्ठीगंज में दूल्हे रजत के घर पहुंचीं।

इस अनोखी पहल के पीछे दुल्हन के पिता राजेश जायसवाल की इच्छा थी। उनकी पांच बेटियां हैं और वे हमेशा चाहते थे कि बेटियों की शादी भी बेटे की शादी की तरह धूमधाम से हो। इसी सोच के चलते उन्होंने बेटी की बारात निकालने का फैसला किया। इस परंपरा को ख़ास बनाने के लिए विशेष शादी का कार्ड छपवाया गया। कार्ड पर साफ लिखा था लड़की की बारात। दुल्हन के घरवालों ने बारात की आरती उतारकर उसे विदा किया, जैसा आमतौर पर दूल्हे की बारात में होता है।रिश्तेदार भी इस यादगार बारात में शामिल हुए और जमकर खुशी मनाई।

लगभग दो किलोमीटर लंबी यह बारात पूरी धूमधाम के साथ निकली। तनु पारंपरिक बग्घी (घोड़ागाड़ी) पर बैठकर चलीं।बारात में डीजे, ढोल, और तेज रोशनी की पूरी व्यवस्था थी। बाराती पूरे जोश में नाचते-गाते चलते रहे। यह नजारा देखकर कई लोग रास्ते में रुक गए और इसे मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे।

जब दुल्हन अपनी बारात लेकर दूल्हे रजत के घर पहुंचीं, तो वहां के परिवार ने उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। सभी रीति-रिवाज़ पूरे सम्मान और खुशी के साथ निभाए गए।

दुल्हन तनु की यह बारात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इस शादी को लैंगिक समानता (gender equality) पुरानी रूढ़ियों को तोड़ने की एक बड़ी मिसाल मान रहे हैं।


Leave a Reply