Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जालंधर में दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान में हथियारबंद लुटेरों ने गहने व नकदी लूटी

बड़ी खबर : जालंधर में दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान में हथियारबंद लुटेरों ने गहने व नकदी लूटी

जालंधर : जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान पर बड़ी लूट की वारदात हो गई । तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्टल और हथियार लेकर विजय ज्वेलर्स की दुकान में घुसे और कुछ ही मिनटों में लाखों की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

दुकान मालिक विजय के मुताबिक, उनके बेटे ने सुबह दुकान खोली थी। तभी तीन लुटेरे अंदर घुसे और आते ही पिस्टल तानकर धमकाने लगे। एक लुटेरे ने तेजधार हथियार से काउंटर का शीशा तोड़ा, जबकि दूसरे दो लुटेरे गहने और नकदी समेटने लगे।लुटेरों ने दुकान मालिक के बेटे को धमकाकर तिजोरी से नगदी निकालने को कहा। उन्होंने करीब दो मिनट में नकदी और गहनों से बैग भर लिया और मौके से फरार हो गए। 

पीड़ित परिवार के अनुसार, लुटेरे लाखों रुपये नकद और कीमती गहने लेकर भाग गए। घटना के बाद इलाके में भय और रोष का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय ज्वेलर्स ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे।


Leave a Reply