Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing खाटूश्याम जा रहे सेना के अधिकारी की कार का भयानक एक्सीडेंट , कार के हुए दो टुकड़े

खाटूश्याम जा रहे सेना के अधिकारी की कार का भयानक एक्सीडेंट , कार के हुए दो टुकड़े

पंजाब : पंजाब के होशियारपुर के दसूहा में भीषण एक्सीडेंट हुआ है। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में महिला और चार साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। कार में सैन्य अधिकारी व उनका पूरा परिवार सवार था। हादसा इतना भयानक था कि कार को चिथड़े उड़ गए। गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। सैन्य अधिकारी व उनकी तीन साल की बेटी बच गई। हालांकि वह दोनों भी घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।  

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर बाद दसूहा के जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित उच्ची बस्सी कैंट के पास हुआ है। आर्मी ऑफिसर शक्ति सिंह परिवार (पत्नी, बेटी और बेटा) के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से जम्मू से खाटूश्याम जा रहे थे। जब वे दसूहा के उच्ची बस्सी कैंट के पास पहुंचे तो उनकी अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क से नीच उतर गई और फिर पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। कार शक्ति सिंह चला रहे थे। 

इस हादसे में शक्ति सिंह और उनकी 3 साल की बेटी तो बच गए, लेकिन उनकी पत्नी मीरा मिन्हास और 4 साल के बेटे हरियांश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शक्ति सिंह और उनकी बेटी का दसूहा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है


Leave a Reply