Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट में फहराया तिरंगा

79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट में फहराया तिरंगा

पंजाब : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पंजाबवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। फरीदकोट में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म के बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में जान देने वाले 80 प्रतिशत लोग पंजाब से थे। देश के लिए जान देने का जज़्बा हमें हमारे गुरुओं से मिला है। शहीदों की महान कुर्बानियों की बदौलत ही आज देश स्वतंत्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन का दर्द भी सबसे ज्यादा पंजाब को झेलना पड़ा। आज पंजाब प्रगति के रास्ते पर है। उन्होंने बताया कि पंजाब में हर परिवार का 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा किया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर से लागू होगा। इसमें कोई फॉर्म नहीं भरना होगा, कोई बड़ा काम नहीं करना होगा, बस आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर जाना होगा। उन्होंने बताया कि 552 प्राइवेट और सभी सरकारी अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं, जबकि 500 और अस्पताल जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। अगर परिवार में कोई बीमार होता है तो उसकी सारी चिकित्सा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। इस योजना में सभी लोग शामिल हैं, कोई आय सीमा नहीं, कोई विशेष श्रेणी नहीं, बस पंजाब का नागरिक होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि स्कूल ऑफ़ एमीनेन्स खोले जा रहे हैं। बच्चों ने तीन साल में परिणाम देना शुरू कर दिया है। उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार के नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2017 में पंजाब 29वें स्थान पर था, जबकि 2025 में पहले स्थान पर है। पंजाब ने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है। पहले केरल पहले स्थान पर था, लेकिन अब हम उसे पीछे छोड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में हर साल लड़कियां शीर्ष स्थान पर रही हैं। फरीदकोट की होनहार छात्रा नवजोत कौर ने 8वीं कक्षा में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया, वहीं फरीदकोट की अक्सनूर ने 10वीं में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी जिले की दलजीत कौर ने 12वीं में दूसरा स्थान हासिल किया।

नशे के खिलाफ सीएम मान का एलान

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए युद्ध नशे के विरुद्ध जहां नशे को खत्म किया जा रहा है वहीं नशा पीड़ितों को नशा छुड़वाया जा रहा है। पंजाब भारत का पहला एंटी ड्रोन राज्य बन चुका है। जिसके चलते राज्य के सीमा पार से आने वाले नशे को रोका जा रहा है।

इसी के तहत राज्य में नई रिवॉर्ड पॉलिसी लाई जा रही है। जिसके तहत 1 किलो या उससे अधिक हेरोइन पकड़ने वाले पुलिस कर्मी को 1.20 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

एनडीपीएस मामलों की जांच हेड कॉन्स्टेबल करेंगे तथा पहले पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी और फिर उनके स्थानी पर 1,600 नए पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।


Leave a Reply