Latest news
पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस तनखैया करार, मिली यह धार्मिक सजा

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस तनखैया करार, मिली यह धार्मिक सजा

पंजाब न्यूज़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। यह पेशी श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी शताब्दी समारोह के दौरान शिष्टाचार भंग के एक मामले को लेकर हुई, जिसमें मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पांचों सिंह साहिबानों द्वारा तलब किया गया था।

कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज ने जानकारी दी कि हरजोत बैंस ने अपनी गलती को स्वीकार कर ली है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए क्षमा याचना की है। उन्हें इसके बदले धार्मिक सेवा के रूप में दंड भी सुनाया गया है।

हरजोत बैंस अब श्री दरबार साहिब से गुरुद्वारा गुरु के महल तक चलेंगे पैदल

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री हरजोत बैंस अब श्री दरबार साहिब से गुरुद्वारा गुरु के महल तक पैदल चलेंगे। इसके साथ ही वे दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में भी जोड़ों की सेवा करेंगे। जबकि आनंदपुर साहिब में वे दो दिन तक झाड़ू लगाएंगे और 1100 रुपये की देग तैयार करवाकर क्षमा प्रार्थना करेंगे।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि 24 जुलाई को पंजाब भाषा विभाग द्वारा श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोह के दौरान मंच पर प्रस्तुति दे रहे पंजाबी गायक बीर सिंह के गाने पर कुछ लोगों द्वारा नृत्य और नाचने के वीडियो वायरल हुए थे। इन गतिविधियों को सिख परंपरा के विरुद्ध बताया गया और श्री अकाल तख्त साहिब ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई थी।


Leave a Reply