Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर सिविल अस्पताल में 3 मरीजों की मौत का मामला, स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का किया औचक दौरा

जालंधर सिविल अस्पताल में 3 मरीजों की मौत का मामला, स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का किया औचक दौरा

जालंधर : जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात एक झकझोर देने वाली घटना में वेंटिलेटर पर मौजूद तीन मरीजों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दौरान अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी गड़बड़ी आने की बात सामने आई है.

वहीँ इस मामले के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जालंधर के सिविल अस्पताल में तीन आईसीयू मरीजों की हुई मौत की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। ऑक्सीजन आपूर्ति में गड़बड़ी की रिपोर्ट मिलने के बाद मंत्री ने रविवार रात डिप्टी डॉ. हिमांशु अग्रवाल के साथ अस्पताल का औचक दौरा किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन प्लांट में थोड़ी देर के लिए कम दबाव की समस्या आई, जिसे बैकअप सिस्टम से तुरंत नियंत्रित कर लिया गया क्योंकि प्लांट संचालक ने तुरंत पूरे सिस्टम को एक वैकल्पिक कंप्रेसर पर बदल दिया था। हालांकि, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, एक उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की गहन जांच कर 48 घंटों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उनकी हालत पहले से ही गंभीर थी और एक के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे और एक अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उन्होंने आगे कहा कि सिविल अस्पताल में कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है और मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए 46 इंटर्न, 14 हाउस सर्जन और डीएनबी के छात्र तैनात हैं।

वहीं जवाबदेही पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि अगर अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से कोई चूक या लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार जांच रिपोर्ट में उजागर की गई किसी भी कमी को दूर करके भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगी।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने भी शोक व्यक्त किया और दोहराया कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई मानवीय चूक पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, “जांच रिपोर्ट स्पष्ट करेगी कि मौतें ऑक्सीजन की समस्या के कारण हुईं या अन्य चिकित्सीय जटिलताओं के कारण।”


Leave a Reply