जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इस संबंध में, कमिश्नरेट जालंधर के अंतर्गत विभिन्न थानों में कुल पाँच एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ आदतन अपराधी हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से 90 ग्राम हैरोइन भी बरामद की है। युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जहाँ नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं नशे की दलदल में फंसे लोगों के पुनर्वास के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस पहल के तहत, 14 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया गया, जिनमें से 11 को ओएट केंद्रों, 1 को धारा 64ए के तहत एन.डी.पी.एस. अधिनियम और 2 को सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में रैफर किया गया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर शहर से नशे के खात्मे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से नशे के खिलाफ मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने और जालंधर को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, 5 आरोपी गिरफ्तार
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:July 27, 2025
- Post category:Jalandhar
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
ਸਰਪੰਚ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੱਸੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਸਦਕਾ ਐਸ. ਸੀ. ਪੰਚ-ਸਰਪੰਚ ਯੂਨੀਅਨ ਤੇ ਔਨੈਸਟ ਪੰਜਾਬ ਸੰਸਥਾ ਵਲੋ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਅੰਬੇਦਕਰ ਦਾ 131ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਵਸ
अतिरिक्त ज़िला मैजिस्ट्रेट की तरफ से कूड़ा – कर्कट को खुले में आग लगाने पर पाबंदी के आदेश जारी











