Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 30 हाईटेक नाके लगाए गए, सीपी धनप्रीत कौर ने खुद संभाली

जालंधर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 30 हाईटेक नाके लगाए गए, सीपी धनप्रीत कौर ने खुद संभाली

जालंधर : समाज विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने और जनसुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर भर के विभिन्न स्थानों पर 30 हाईटेक नाके लगाए गए। इस ऑपरेशन की कमान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने खुद संभाली। पुलिस ने 16 सीनियर अधिकारियों की सीधी निगरानी में कुल 378 पुलिस कर्मियों को इन नाकों पर तैनात किया, ताकि कार्रवाई को व्यवस्थित ढंग से हो सके। इस ऑपरेशन के दौरान 635 दोपहिया वाहनों और 471 चारपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 122 वाहनों के चालान किए गए और 8 वाहनों को जब्त किया गया।

सी.पी. धनप्रीत कौर ने बताया कि यह विशेष अभियान पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देशों पर चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करना था।

पुलिस कमिश्नर ने स्वयं अभियान के दौरान कई नाकों का निरीक्षण किया और चल रही जांच प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि कानून व्यवस्था में कोई समझौता न हो।

उन्होंने कहा कि यह गहन शहर सीलिंग अभियान न केवल आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए था, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने और शहर में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने का भी उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस भविष्य में इस तरह के व्यवस्थित और नियोजित अभियानों के माध्यम से शांति और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सी.पी. ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी तरह की सक्रिय कार्रवाई जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रात को भी वाहनों की चैकिंग की जाएगी।


Leave a Reply