Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing मिनी लॉकडाउन के बीच पंजाब से लौटने लगे श्रमिक, कोरोना गाइडलाइंस का हो रहा है शरेआम उल्लंघन
Workers returning from Punjab amidst mini lockdown, Corona guidelines are being violated in public

मिनी लॉकडाउन के बीच पंजाब से लौटने लगे श्रमिक, कोरोना गाइडलाइंस का हो रहा है शरेआम उल्लंघन

जालंधर : मिनी लाकडाउन लगने व संपूर्ण लाकडाउन की संभावना के चलते श्रमिक बसों के जरिए अपने प्रदेशों को लौटने लगे है। उनके इसी डर का फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं। वे कोरोना के नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं और श्रमिकों से मनमाने दाम वसूलकर लूट भी रहे हैं।

पंजाब सरकार ने इंटर स्टेट बस सर्विस को बंद किया हुआ है। पंजाब में भी बसों का संचालन सिर्फ पचास फीसद यात्रियों के साथ ही आदेश दिया है, उसके बावजूद प्राइवेट बस संचालकों की मनमर्जी जारी है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक शहर के लम्मा पिंड चौक, बस स्टैंड के बाहर, फोकल प्वाइंट, ट्रांसपोर्ट नगर व अन्य जगहों से बसें रोजाना जा रही हैं।

वहीँ मोता सिंह नगर में यात्रियों को बस में सवार करा रहे निजी बस कंपनी के कारिंदे ने बताया कि पूर्णिया तक 2200 रुपये प्रति यात्री वसूला गया है, जबकि गोरखपुर तक की टिकट 1800 रुपये रखी गई है। जो यात्री बसों में सामान रख रहे हैं। उनसे सामान का किराया भी अलग से लिया जा रहा है।

 

source link


Leave a Reply