Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर हुई फायरिंग, हालत नाजुक

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर हुई फायरिंग, हालत नाजुक

पंजाब : पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि शुक्रवार दोपहर, यानी 4 जुलाई, को उनके पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर पंजाब के मोगा जिले के कोट इसे खां में उनके क्लिनिक हरबंस नर्सिंग होम में सरेआम गोलीबारी की गई। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और वे इस समय निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्लिनिक पहुंचे और मरीज बनने का नाटक करते हुए अंदर घुस आए। मरीजों की जांच कर रहे डॉ. कंबोज को नजदीक से दो गोलियां मारी गईं। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।

मोगा के पुलिस अधीक्षक ने बताया, “हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। यह कोई आकस्मिक वारदात नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित हमला था।” पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि डॉ. कंबोज को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं, लेकिन उन्होंने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।


Leave a Reply