Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में बड़ा सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी

लुधियाना में बड़ा सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी

पंजाब : लुधियाना में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया , जानकारी मिली है कि एक परिवार गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक कर वापिस लौट रहा था। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियों को राहगीरों ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया।

यह हादसा दोराहा के पास स्थित दबुर्जी गांव के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, कार में सवार रुपिंदर सिंह, उनकी भाभी पलविंदर कौर और दो बच्चियां हरलीन और हरगुन गुरुद्वारा साहिब से दर्शन करके घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा तेज बहाव वाली नहर में जा गिरी।

हादसे को देख आसपास मौजूद राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। कई लोगों ने जान की परवाह किए बिना नहर में उतरकर कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राहगीरों ने जब तक कार में फंसे रुपिंदर सिंह को बाहर निकाला, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। वहीं पलविंदर कौर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


Leave a Reply