Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कांग्रेस विधायक की घर वापसी, विक्रमजीत सिंह चौधरी कांग्रेस में फिर से हुए शामिल

पंजाब में कांग्रेस विधायक की घर वापसी, विक्रमजीत सिंह चौधरी कांग्रेस में फिर से हुए शामिल

जालंधर : कांग्रेस के विधायक की घर वापसी की खबर है। राजा वड़िंग की नेतृत्व में फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को कांग्रेस में वापस शामिल किया गया है। दरअसल, लुधियाना के दाखा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली के दौरान विक्रमजीत चौधरी को पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया।

बता दें कि, अप्रैल 2024 में, संसदीय चुनावों से एक महीने पहले, विक्रमजीत चौधरी को पार्टी से निलंबित किया गया था। उस समय चौधरी और उनकी मां करमजीत कौर चौधरी जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिसके बाद विक्रमजीत चौधरी ने चन्नी की उम्मीदवारी के खिलाफ कई बयान दिए थे। इसी वजह से पार्टी ने उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया था।


Leave a Reply