Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘एक दिन DC और CP के संग’, पंजाब सरकार की स्टूडेंट्स के सपनों को नई उड़ान

‘एक दिन DC और CP के संग’, पंजाब सरकार की स्टूडेंट्स के सपनों को नई उड़ान

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने के लिए ‘एक दिन डी.सी./सी.पी. के संग’ विशेष पहल शुरू की है। इस पहल के तहत जिले की टॉपर लड़कियों के 2 समूहों ने डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ एक दिन व्यतीत किया।

इस दौरान उन्होंने दोनों आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों द्वारा निभाई जा रही ड्यूटी के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ ही पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रोग्रामों के बारे में भी अवगत होते हुए दफ्तर के काम-काज को भी बारीकी से जाना। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने विद्यार्थियों को सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के साथ 12वीं कक्षा में जिले के 3 टॉपरों ने समय बिताया। इन विद्यार्थियों में माधवी सलारिया, साक्षी और अमनप्रीत कौर शामिल थी। इन मेधावी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नॉन मैडिकल स्ट्रीम में क्रम अनुसार 99 प्रतिशत, 98.60 प्रतिशत तथा 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इन विद्यार्थियों के साथ सेवा केंद्र और रजिस्ट्रार कार्यालय का दौरा किया और वहां चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। सब रजिस्ट्रार कार्यालय जालंधर-1 में भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने जिले में बाढ़ की रोकथाम को लेकर इन प्रतिभावान विद्यार्थियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

इसके बाद, डिप्टी कमिश्नर ने छात्रों के साथ दोपहर का खाना खाया। भोजन के बाद शाम को जिले के 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10 के 13 और कक्षा 12 के 25 छात्र शामिल थे। इसके अलावा पंजाब सरकार की इस अनूठी पहल की बदौलत 3 छात्राओं ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ समय व्यतीत किया। 10वीं कक्षा में जिले से टॉप करने वालों में प्रीति कुमारी (97.85 प्रतिशत), नवनीत कौर (97.54 प्रतिशत) और नीलू कुमारी (97.54 प्रतिशत) शामिल है।


Leave a Reply