Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing BREAKING NEWS : पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक

BREAKING NEWS : पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक

जालंधर : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ है। रात करीब एक बजे यह धमाका हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार सीसीटीवी की जांच में पता चला है कि एक आरोपी ने ई-रिक्शा से उतर कर ग्रेनेड नुमा चीज से पूर्व मंत्री के घर के अंदर फेंका। जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। हमले के दौरान जोरदार धमाका हुआ और घर के दरवाजे और खिड़कियां टूट गई। सूचना मिलते ही मौके पर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों का तांता लग गया। हालांकि पुलिस अधिकारी ग्रेनेड हमले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पूर्व मंत्री के घर में ब्लास्ट से काफी नुकसान हुआ है।

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी। भाजपा नेता ने बताया कि “रात करीब एक बजे धमाका हुआ। मैं सो रहा था, और मुझे लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है, बाद में मुझे बताया गया कि विस्फोट हुआ है, इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। सीसीटीवी की जांच की गई। सीसीटीवी की जांच में पता चला कि एक शख्स ई-रिक्शा से आया, उसने हैंड-ग्रेनेड नुमा चीज का लीवर निकाला और घर में फेंक दिया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।


Leave a Reply