Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के लुधियाना में कंप्यूटर इंजीनियर की सिर कटी लाश मिली, फैली सनसनी

पंजाब के लुधियाना में कंप्यूटर इंजीनियर की सिर कटी लाश मिली, फैली सनसनी

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से दिल दहलाने वाली वारदात की खबर है। लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास सैक्रेट हार्ट स्कूल एरिया में वीरवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खाली प्लाट में एक ड्रम में तीन हिस्सों में कटा युवक का शव मिला। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ था और तेज धार हथियार से काट कर शव के तीन टुकड़े किए हुए थे। वहां से गुजर रहे राहगीर ने ड्रम खोला को उसमें सिर वाला हिस्सा पड़ा था। शरीर का नीचे वाला हिस्सा आग से झुलसा हुआ था। नजारा देखते ही उसकी चीखें निकल गई और उसने शोर मचा दिया। आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव के तीनों टुकड़े कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। मृतक की पहचान भारती कॉलोनी निवासी दविंदर सिंह (30) के रूप में हुई है। वह कंप्यूटर इंजीनियर है। दविंदर सिंह मुंबई से पांच महीने बाद लौटा था और घर पर सिर्फ 15 मिनट ही रुका था। वह कटिंग करवाने की बात कहकर घर से निकला था। दो दिन बाद उसकी तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिली।

जानकारी के अनुसार दविंदर शादीशुदा था और और उसकी सात महीने की एक बेटी है। वह पांच महीने पहले ही मुंबई गया था। दो दिन पहले ही वह मुंबई से लौटा था और करीब 15 मिनट परिवार के साथ बिताने के बाद वह कटिंग करवाने का बोलकर निकल गया। उसके बाद वह वापिस नहीं लौटा।


Leave a Reply