Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing म्यांमार में आये विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2056 तक हुई, 3,900 से अधिक घायल…

म्यांमार में आये विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2056 तक हुई, 3,900 से अधिक घायल…

वर्ल्ड न्यूज़ : 28 मार्च को म्यांमार में आये 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद लगातार मलबे से शव निकाले जा रहे हैं और मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,056 तक हो गई है। हादसे में 3,900 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जबकि करीब 270 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचावकर्मी लगातार बचाव अभियान में जुटे हुए हैं और दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशश में लगे हुए हैं। इस भूकंप के बाद म्यांमार की सरकार ने एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

3 दिन बाद मलबे से महिला का जिंदा बाहर निकाला
रॉयटर्स के अनुसार, सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के तीन दिन बाद एक महिला को मलबे से जीवित निकाला गया। यह घटना राहत की एक किरण है क्योंकि बचावकर्मी और भी लोगों को तलाशने के लिए समय के साथ दौड़ रहे हैं। म्यांमार में चीनी दूतावास ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि महिला को मांडले शहर में ग्रेट वॉल होटल के मलबे से निकाला गया है और उसकी हालत स्थिर है। मांडले शहर भूकंप के केन्द्र के करीब स्थित है।

इस भूकंप ने म्यांमार के साथ-साथ पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भारी नुकसान पहुंचाया है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आपातकालीन दलों ने एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत के मलबे में दबे 76 लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

भारत समेत कई देशों ने भेजी राहत सामग्री
भारत सहित कई देशों और संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में भूकंप से प्रभावित करीब 23,000 लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी है।


Leave a Reply