Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से बड़ी तबाही , अब तक 144 की मौत, 700 से ज्यादा घायल

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से बड़ी तबाही , अब तक 144 की मौत, 700 से ज्यादा घायल

Earthquake : भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया है , जिससे बड़ी तबाही मची। इसके बाद 6.4 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। बताया जा रहा है अब तक 144 लोगों की मौत हो चुकी है और 732 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। भूकंप से कई इमारतें, पुल और ऐतिहासि>क धरोहरें गिर गईं, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मांडले शहर से 17.2 किमी दूर था। मांडले, सगाइंग और नेपिडॉ जैसे कई इलाकों में भूकंप का जबरदस्त असर देखा गया।

सेना ने आपातकाल लगाया, अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी
म्यांमार की सैन्य सरकार (जुंटा) ने 6 राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है। कई प्रभावित इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है, जिससे सही स्थिति का पता नहीं चल पा रहा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में गिरी हुई इमारतें और टूटी सड़कें दिखाई दे रही हैं।

थाईलैंड में भी असर, 117 लोग फंसे
भूकंप का असर पड़ोसी देश थाईलैंड में भी देखने को मिला। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों श्रमिकों को बचाया गया। जानकारी अनुसार करीब 117 लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

ऐतिहासिक इमारतों को भी नुकसान
भूकंप के कारण मांडले का 90 साल पुराना अवा ब्रिज इरावदी नदी में गिर गया। कई ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें मांडले पैलेस और एक पुराना घंटाघर शामिल है।


Leave a Reply