Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सांसदों की हुई बल्ले बल्ले , बढ़ गई सैलरी, अब हर महीने मिलेगा इतना वेतन

सांसदों की हुई बल्ले बल्ले , बढ़ गई सैलरी, अब हर महीने मिलेगा इतना वेतन

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि देश के सांसदों की सैलरी में बढ़ोतरी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने संसद सदस्य वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत वेतन और भत्तों में संशोधन किया है। यह नया वेतनमान 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। इस बढ़ोतरी के पीछे सरकार का तर्क है कि बीते 5 सालों में महंगाई काफी बढ़ी है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सांसदों के वेतन, दैनिक भत्ते और पेंशन में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं अब उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी:

मासिक वेतन: पहले सांसदों को ₹1,00,000 प्रतिमाह मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर ₹1,24,000 कर दिया गया है।

दैनिक भत्ता (Daily Allowance): पहले यह ₹2,000 था, जिसे अब बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया है।

पेंशन (पूर्व सांसदों के लिए): पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन ₹25,000 से बढ़ाकर ₹31,000 कर दी गई है।

अतिरिक्त पेंशन (5 साल से अधिक सेवा के लिए): यह पहले ₹2,000 प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया है।


Leave a Reply