बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में एक जवान की जान भी चली गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , 22 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:March 20, 2025
- Post category:National
- Post comments:0 Comments
Tags: 22 Naxalites killed, Chhattisgarh, Encounter between security forces and Naxalites in Bijapur, one soldier also martyred











