Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, BSF और CRPF कैंप तबाह ,एसडीआरएफ की तीन टीमें तैनात
Cloud bursts near Amarnath cave, destroyed BSF and CRPF camps, three SDRF teams deployed

अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, BSF और CRPF कैंप तबाह ,एसडीआरएफ की तीन टीमें तैनात

जम्मू : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की सूचना मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में BSF और CRPF के कैंप में भारी नुकसान हुआ है। जबकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक जिस वक्त बादल फटा उस समय कोई भी श्रद्धालु गुफा के अंदर मौजूद नहीं था।

एक अधिकारी ने कहा अभी तक किसी तरह का भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। और कहा अमरनाथ गुफा के पास एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं और एक अतिरिक्त टीम को रवाना कर दिया गया है। जिक्रयोग है कि इस साल अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के कारण गुफा पर कोई यात्री मौजूद नहीं है। यहाँ केवल श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 

कोरोना के चलते जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को बीते दो वर्षों से लगातार रद्द कर रखा है। माना जा रहा है कि अगर यात्रा संचालित होती तो इस घटना में बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हो सकता था। 

 

 

source link


Leave a Reply