नेशनल न्यूज़ /10 मार्च 2025 : देश में जहां एक ओर ठंड ने पूरी तरह विदाई ले ली है वहीं, दूसरी ओर भीषण गर्मी दस्तक देने लगी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल से ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 14 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।
पंजाब: 12 से 14 मार्च तक बारिश
हरियाणा: 13 और 14 मार्च को बारिश
पश्चिम उत्तर प्रदेश: 14 मार्च को बारिश
दिल्ली-एनसीआर: 11 और 12 मार्च को 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
* अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम: तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना।
* उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश: 8 और 9 मार्च को भारी बारिश।
* अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: तेज गरज के साथ बारिश।
* तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक: 10 और 11 मार्च को बारिश का अलर्ट।











