Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing ऊनी कपड़ों को अगले साल की सर्दियों तक ताज़ा रखने के लिए अपनाये ये टिप्स

ऊनी कपड़ों को अगले साल की सर्दियों तक ताज़ा रखने के लिए अपनाये ये टिप्स

लाइफस्टाइल : ऊनी कपड़े जल्दी खराब नहीं होते और लंबे समय तक चलते हैं। लेकिन उनको अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। बात करे तो सर्दियों का मौसम खत्म होने और गर्मियों के करीब आने के साथ ही, आरामदायक स्वेटर, मफलर और स्टाइलिश ऊनी कपड़ों को अलविदा कहने का समय आ जाता है। गर्मियों के मौसम में सूती कपड़ों की मांग होती है और ऊनी कपड़े को अलमारी में रख दिए जाते हैं। ऊनी कपड़ों को साफ रखना जरूरी है ताकि अगले साल वे इस्तेमाल के लिए तैयार रह सके। हालांकि, ऊनी कपड़ों की सफाई और स्टोर करने के लिए सही तरीके की जरूरत होती है, जिसके बिना वे खराब हो सकते हैं। ऊनी कपड़े ठीक से संभाले जाने पर लंबे समय तक सेफ रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको किन-किन तरीकों को अपनाना चाहिए?

ठंडे या गुनगुने पानी में धोएं
ऊनी कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी से धोना सही रहता है ताकि वे सिकुड़ने या अपना आकार न खोएं। साथ ही जितना हो सके मशीन में धोने से बचें। ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोने से वे सिकुड़ जाते हैं और अपना आकार खो देते हैं। इसके अलावा अगर ऊन को बहुत गर्म पानी से धोते हैं तो उसमें लैनोलिन के घुलने का खतरा हमेशा बना रहता है। केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें और हल्के ऊनी डिटर्जेंट को चुनें।

सुखाने
ऊनी कपड़ों को सुखाने के लिए उन्हें कपड़े सुखाने की रस्सी पर न लटकाएं। ऊनी कपड़ों को हवा में सुखाने के लिए उन्हें साफ, सूखे तौलिये पर रख सकते हैं। साथ ही ऊन को मोड़ने या निचोड़ने से बचें, क्योंकि इससे रेशों को नुकसान पहुंच सकता है। ऊनी कपड़ों को धूप में सुखाने से बचें, बल्कि उन्हें ठंडी, छायादार जगह पर सुखाएं।

कीट पतंगे से बचाएं
ऊन एक ने नेचुरल फाइबर है, इसलिए इसमें कीड़े लगने का खतरा रहता है। पतंगे ऊनी कपड़ों को आसानी से खराब कर सकते हैं, इसलिए पतंगों को भगाने वाले दवा का इस्तेमाल करना सही माना जाता है।

विशेष देखभाल के लिए ड्राई क्लीनिंग कराएं
अगर आपके पास कुछ खास ऊनी वस्त्र हैं जिन्हें घर पर साफ करना मुश्किल लगता है तो उन्हें ड्राई क्लीनिंग कराना बेहतर होता है।यह सुनिश्चित करेगा कि आपके महंगे और खास वस्त्र बिना किसी नुकसान के साफ हो जाएं और उनकी गुणवत्ता बनी रहे।इन सरल तरीकों का पालन करके आप अपने ऊनी कपड़ों को ताजा और अगले सर्दियों के लिए तैयार रख सकते हैं, जिससे वे हर बार पहनने पर नए जैसे महसूस होंगे।

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।


Leave a Reply