Latest news
फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा से पंजाब लौटे कपल ने गेहूं के खेत में की अनोखी शादी

कनाडा से पंजाब लौटे कपल ने गेहूं के खेत में की अनोखी शादी

पंजाब : एक अनोखी शादी पंजाब के फिरोजुपर में हुई है, जो सूर्खियों में आ गई है। फिरोजपुर के गांव करी कलां में यह अनोखी शादी हुई है। अक्सर दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, लेकिन यहां पर दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। ये नजारा देख लोग हैरान रह गए। खास बात यह है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों विदेश में रहते हैं, लेकिन अपने गांव और देश की मिट्टी से जुड़े रहने के लिए उन्होंने इस अनोखे अंदाज में शादी करने का फैसला लिया। उनके इस फैसले की खूब तारीफ भी हो रही है।

गांव करी कलां के लोग उस समय दंग रह गए जब दुल्हन हरमन बरात लेकर दूल्हे दुर्लभ के घर पहुंची। यही नहीं लड़के वालों ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल के बीचों-बीच बहुत बड़ा टेंट लगाया हुआ था। बरातियों और अन्य रिश्तेदारों खान-पान की टेबल भी खेत में लगी हुई थी। उक्त जोड़ी कनाडा में रहती है लेकिन शादी पंजाब में करने का फैसला लिया।

दोनों ने कहा कि पंजाब के किसान अपनी मांगों के समर्थन में हरियाणा बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। इससे प्रेरित होकर इस तरह शादी करने का फैसला किया है। ताकि हम अपनी जमीन से हमेशा जुड़े रहें। बरात में शामिल होने आए लोग ये सब कुछ देख हैरान भी थे। सभी ने दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद दिया। फसल के बीच लगा टेंट बहुत ही सुंदर लग रहा था। शादी के पंडाल को हरे भरे पौधों से सजाया गया था और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर विदा किया गया।


Leave a Reply