Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में महिला के मर्डर केस में पति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

लुधियाना में महिला के मर्डर केस में पति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

लुधियाना : लुधियाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में मानवी मर्डर केस को हल कर लिया है।15-16 फरवरी की रात लुधियाना में एक महिला का लुटेरों ने कत्ल कर दिया था जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया था, इस मामले में पुलिस ने लूटपाट का केस दर्ज किया था, सोमवार को मामले में जांच करते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि पति ने ही प्रेमिका से संबंधोंं के चलते सुपारी देकर अपनी पत्नी मानवी का कत्ल करवाया था।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंच गई थी, महिला को डीएमसी में एडमिट करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अनोख मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि लुटेरों ने उनको कुछ सुंघाया तथा उनकी पत्नी का कत्ल कर दिया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता लगा कि यह लूट की वारदात नहीं थी। पति ने ही पत्नी को मरवाने के लिए सुपारी दी थी।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मित्तल की गर्लफ्रेंड भी अरेस्ट कर ली है। उन्होंने कहा कि हमें शक था लेकिन पति को एकदम अरैस्ट नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वह मित्तल के जानकार थे

बता दे अनोख मित्तल (34) अपनी पत्नी मानवी मित्तल उर्फ लिक्सी (33) के साथ लुधियाना के डेहलों में रेस्टोरेंट में शनिवार रात खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद कार में सवार में दोनों घर लौट रहे थे। नहर किनारे डी मार्ट के पास लुटेरों ने उनपर हमला कर दिया था। बता दें कि महिला के मौत के बाद परिवार ने अस्पताल के बाहर धरना भी दिया था।


Leave a Reply