Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बस्ती नौ में PNB बैंक के बाहर से युवक का बाइक हुआ चोरी , घटना cctv में कैद हुई
Youth's bike stolen from outside PNB Bank in Jalandhar's Basti Nine, incident was captured in cctv

जालंधर के बस्ती नौ में PNB बैंक के बाहर से युवक का बाइक हुआ चोरी , घटना cctv में कैद हुई

जालंधर : शहर की बस्ती नौ में शातिर चोर ने बैंक की शाखा के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट की है। बाइक चोर ने पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच के बाहर से बाइक पर हाथ साफ कर दिया। बाइक चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उजाला नगर बस्ती शेख के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे के करीब वह बस्ती नौ की पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में चेक कैश करवाने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। चेक कैश करवाने के बाद जब वह बैंक से बाहर निकले तो उन्हें बाइक नहीं मिली।

बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर एक युवक उनकी बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद जब बैंक के अंदर की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो वही युवक अंदर भी टहलते नजर आया। इसके बाद बलविंदर सिंह ने घटना की सूचना 112 पर दी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

 

 

source link


Leave a Reply