जालंधर : कहते है प्यार उम्र, जाति, कद व दूरी नहीं देखता, ऐसी ही एक मिसाल NRI सुप्रीत ने कुरुक्षेत्र के जसमेर सिंह से शादी कर कायम की है। पंजाब जालंधर में रहने वाली सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है और उसका कद मात्र 3 फुट है। यही नहीं जिससे उसकी शादी हुई जसमेर सिंह का कद भी ढाई फीट है।
जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है, वह खेतीबाड़ी करता है। बताया जा रहा है कि NRI सुप्रीत शादी के लिए वह अपने घर जालंधर आई थी और दोनों ने शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए और आज सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई। शादी के बाद दोनों के डांस करते हुए के वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक सोशल मीडिया पर एक्टि है और उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 हजार फॉलोअसर हैं। दोनों का फेस बुक पर प्यार हुआ, जिसके बाद सुप्रीत पोला मलिक के गांव कुरुक्षेत्र में पहुंची और परिवार वालों से मिलने के बाद शादी का फैसला लिया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवारों शादी के लिए मनाया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।













