Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में AAP का सूपड़ा साफ, BJP की 27 साल बाद वापसी

दिल्ली में AAP का सूपड़ा साफ, BJP की 27 साल बाद वापसी

नेशनल न्यूज़ : दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जबरदस्त वापसी हो गई है। चुनाव में BJP पार्टी की प्रचंड जीत हुई है। दिल्ली की जनता ने उसे दिल खोलकर वोट दिया है।वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को भारी हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के सबसे बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। नई दिल्ली सीट पर उन्हें भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने करीब चार हजार वोटों से हराया। भाजपा के आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि मुख्यमंत्री आतिशी को छोड़कर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन जैसे दिग्गज चेहरों को हार का सामना करना पड़ा। आतिशी भी जैसे-तैसे जीत दर्ज कर सकीं। दिल्ली चुनाव में AAP को बहुत बड़ा झटका लगा है। वहीँ दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार कर ली है. केजरीवाल ने कहा हम हार स्वीकार करते हैं.

अभी तक रुझान की बात करें तो भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है. इसमें कई सीटों पर भाजपा चुनाव जीत चुकी है. वहीं आप 22 सीटों पर आगे चल रही है या चुनाव जीत चुकी है. दिल्ली के रुझानों पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है. शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.


Leave a Reply