Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing 7 साल की बच्ची का पतंग की डोर से कटा गला, हुई मौत

7 साल की बच्ची का पतंग की डोर से कटा गला, हुई मौत

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर देहात के गोराया में दोसांझ कलां से सटे गांव कोटली खाखिया में बुधवार शाम पतंग की डोर से हुए दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक सात साल की हरलीन दादा संग मोटरसाइकिल के आगे बैठकर जा रही थी। हरलीन अपनी फैमिली की इकलौती बेटी थी।

पुलिस को सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी बहू जसविंदर रानी का पित्ते का ऑपरेशन हुआ है तो वे अस्पताल में है। शाम को वह अपनी पोती हरलीन और एक अन्य पोती के साथ दोसांझ कलां स्थित शॉप में जा रहे थे। हरलीन मोटरसाइकिल के आगे बैठी थी तो दूसरी पोती पीछे। वे गांव से अभी आधा किलोमीटर दूरी पर पहुंचे थे कि रास्ते में डोर की चपेट में बाइक के आगे बैठी हरलीन आ गई।

डोर से उसकी गर्दन कट गई थी। गर्दन से खून बहुत तेजी से निकल रहा था। वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। खून बंद नहीं हो रहा था। दूसरे अस्पताल में अभी इलाज शुरू किया ही था कि बच्ची ने दम तोड़ दिया।


Leave a Reply