Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमेरिका से सैकड़ों भारतीयों को ट्रंप सरकार ने किया डिपोर्ट, 205 लोगों को लेकर आ रहा यूएस आर्मी का विमान

अमेरिका से सैकड़ों भारतीयों को ट्रंप सरकार ने किया डिपोर्ट, 205 लोगों को लेकर आ रहा यूएस आर्मी का विमान

नेशनल न्यूज़ : यूनाइटेड स्टेट अमेरिका (यूएस) में राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के तहत अमेरिका से डिपोर्ट होकर आ रहे 205 भारतीय लोगों का विमान बुधवार सुबह श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर पर लैंड करेगा। इस संबंधी जिला प्रशासन की ओर से इन सभी भारतीय को डिटेन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर इनके दस्तावेज की जांच करने के बाद इन सभी को इनके घरों की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।

जानकारी मुताबिक अमेरिका आर्मी का एक जहाज सी-17 ने मंगलवार को अमेरिका के सैन एंटोनियो से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर चुका है। इसमें कुल 205 भारतीय लोग सवार है। इन्हें अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिका की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। भारतीय समय के मुताबिक यह जहाज बुधवार सुबह करीब नौ बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।


Leave a Reply