Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोहरे का कहर, क्रूजर कार भाखड़ा नहर में गिरी , 12 लोग बहे

कोहरे का कहर, क्रूजर कार भाखड़ा नहर में गिरी , 12 लोग बहे

पंजाब : खबर है कि पंजाब से हरियाणा जा रही क्रूजर कार भाखड़ा नहर में गिर गई। जानकारी अनुसार हरियाणा के फतेहाबाद में कोहरे की वजह से शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में 4 लोगों की मौत जबकि 11 लोग लापता हो गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गहरी धुंध के कारण उपमंडल के गांव खाई व सरदोरेवाला के समीप पंजाब से आ रही क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। गाड़ी में करीब 14 लोग सवार थे और सब एक ही परिवार के थे। गाड़ी सवार लोग पंजाब के फाजिल्का के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापिस अपने गांव महमड़ा आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

भाखड़ा नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण 12 लोग बह गए है जबकि जहां एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली थी, वहीं एक 10 साल के बच्चे को नहर से निकाल लिया गया है और उस उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। रात करीब 11 बजे तक पुलिस कर्मचारियों तथा गोताखोर की टीमें पानी बहे लोगों को बचाने के प्रयास में लगी हुई थी लेकिन सर्दी व गहरी धुंध होने के कारण बचाव कार्य में काफी बाधा आ रही थी।


Leave a Reply