Latest news
मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा

India Living News

Hot News
You are currently viewing गाड़ियों के लिए VIP नंबर हुए महंगे , 8 गुना तक बढ़े रेट

गाड़ियों के लिए VIP नंबर हुए महंगे , 8 गुना तक बढ़े रेट

पंजाब : अगर आप भी अपनी गाड़ियों पर वीआईपी नंबर लगाने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। क्योंकि सरकार ने फैंसी नंबरों के लिए बंद की गई साइट को पुनः चालू करने का निर्णय लिया है। अब आपको छोटे और फैंसी नंबर खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

पंजाब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने फैन्सी नंबर प्लेट्स के लिए कीमतें बढ़ा दी हैं. सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब लोगों को VIP नंबर पाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। पहले जहां 0001 नंबर की कीमत 2.5 लाख रुपये थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है। जबकि 0002, 0009 और 0786 का आरक्षित मूल्य 25 हजार रुपये था, जिसे 8 गुना बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है।

इसी प्रकार अन्य नंबरों के आरक्षित मूल्य में भी वृद्धि की गई है। इसके साथ ही 1100, 2200, 3300 और 6300 जैसे नंबर भी ऑनलाइन नीलामी के लिए रखे गए हैं।


Leave a Reply